बस्तर /जगदलपुर : ग्राम पंचायत बीरनपाल में एन.जी.ओ.एवं युवा सरपंच द्वारा पंचायत भवन में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कोरोना काल में लगभग 10 महिला समूहों को स्वरोजगार हेतु मशरुम बीज प्रदान किया गया। ताकि यह समूह इसका उत्पादन कर अपना आय का श्रोत बड़ा सके ! जिसमें सरपंच-रूपनदेई बघेल,बस्तर ज़िला युवा कांग्रेस सचिव-जलन्धर बघेल,उपसरपंच-राजमन बघेल,पंच-दयाराम नाग,कुंजराम नाग,प्रेरक-जानिक राम एवं महिला स्व सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे।