जगदलपुर / शौर्यपथ / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा, अति. पुलिस अधीक्षक ओ.पी.शर्मा के निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में बोधघाट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत हत्या के प्रयास के आरोपी को 12 घण्टों के भीतर गिरफ्तार किया गया।आज दिनांक 30/06/2021 के रात्रि सूचना मिला कि बाबा रामदेव मंदिर संतोषी वार्ड के पास अजय अधिकारी निवासी संतोषी वार्ड को किसी व्यक्ति ने चाकू मार दिया है। सूचना प्राप्त होने पर सूचना की तस्दीकी हेतू बोधघाट पुलिस स्टाफ को रवाना किया गया जहां घटना स्थल में पहुंच कर प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ करने पर बताये कि रोहित चक्रवर्ती पिता विश्वजीत चक्रवर्ती निवासी गुण्डाधर वार्ड द्वारा अजय अधिकारी को पुरानी बात को लेकर वाद विवाद कर जान से मारने की नियत से धारदार चाकू से हमला किया है।
घायल अजय अधिकारी को ईलाज हेतु महारानी अस्पताल ले जाना बताये। जिस पर थाना आकर तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया। पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी रोहित चक्रवर्ती को गिरफ्तार करने उप निरीक्षक टूमन डड़सेना, सहायक उप निरीक्षक सतीश यादव, आरक्षक क्रमांक 877 दिजेन्द्र मणी शुक्ला, आरक्षक क्रमांक 972 सन्नू मण्डावी, एम टी आरक्षक क्रमांक 1240 महेश नेताम को रवाना किया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी रोहित चक्रवर्ती को हिरासत में लिया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपराध करना कबूल किया एवं अपराध में प्रयुक्त हथियार भी आरोपी के निशानदेही में जप्त किया गया। बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।