Print this page

भूपेश सरकार ग्रामीणो के आर्थिक उन्नयन की दिशा मे कई बेहतर योजनाएं लेकरकार्य कर रही-जैन

  • doing of business

जगदलपुर / शौर्यपथ / धुरगुडा गोठान मे आज पशुधन विकास विभाग द्बारा जिला स्तरीय पशु मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन उपस्तिथ रहे। इस दौरान विधायक रेखचंद जैन ने क़हा की प्रदेश की सरकार की सोच ग्रामीणो के आर्थिक उन्नयन की दिशा मे काम कर रहीं है़।
प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल एवं कृषि मंत्री रवींद्र चौबे इस लिये कई योजनाए काम कर रहीं है़ जिसके तहत पशुपालन को लेकर अब ग्रामीणो मे पुन: जागरूकता आ रहे है़। पूरे देश मे छत्तीसगढ़ गोबर खरीदने वाला पहला राज्य है़ जिससे लाखो लोगो के आय का साधन बना है़ ।उंहोने मुख्य कार्यपालन अधिकारी वाई. के. पटेल एवं सयुक्त संचालक श्री मति लक्ष्मी अजगलेको निर्देश दिया की सक्रिय स्वसहायता समूहो को शासन मे पशुपालन के लिये दिये जा रहे लाभ इन्हे जल्द से जल्द प्रदान करे ताकि सभीजनों का आर्थिक स्थिति औऱ बेहतर हो सके।
धुरगुडा मे दस लाख की सीसी सड़क की सौगात
अपने प्रवास के दौरान धुरगुडा के ग्रामीणो की माँग पर सोनामनी के घर से जयंती के घर तक तीन सौ मीटर सी सी सड़क की सौगात दी। जिसकी माँग लवे समय से ग्रामीण कर रहे थे इसके अलावा विधायक श्री जैन ने पांच लाख की लागत से बने हाइ स्कूल के अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ