गौरेला पेंड्रा मरवाही /शौर्यपथ/
नए जिले के गठन के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 10 फरवरी को अरपा महोत्सव मनाया जाएगा। कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को सादगी पूर्ण मनाने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आयोजन के लिए विभिन्न विभागोें को दायित्व सौंपे है। कार्यक्रम के सम्पूर्ण परिवेक्षण के लिए अपर कलेक्टर बी.सी. एक्का को नोडल अधिकारी और परियोजना निदेशक डीआरडीए आर के खूंटे को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।