Print this page

जिला पंचायत सीईओ राजपूत ने किया मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण

  • doing of business

मुंगेली /शौर्यपथ/

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. एस. राजपूत ने आज महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले के विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम कुंआगांव और विकासखण्ड लोरमी के ग्राम सेमरसल में तालाब निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के लिए छाया, पेयजल और दवाई आदि की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर राजपूत ने श्रमिकों से मजदूरी दर, मजदूरी भुगतान और निर्माण एजेंसी से निर्माण कार्यों की स्वीकृत लागत, और निर्माण कार्यों की पूर्णता अवधि, कार्यरत श्रमिकों की संख्या, मेट की नियुक्ति आदि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्यों की कमी नही है। मांग के आधार पर तत्काल कार्य स्वीकृत किए जाते हैं। उन्होंने निर्माण एजेंसी  को अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने वहां स्वसहायता समूह की महिलाओं से रूबरू होते हुए उनकी आयमूलक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आजीविकामूलक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना शासन-प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने मल्टीएक्टिीविटी कार्य में जुड़कर स्वसहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने प्रोत्साहित किया। तत्पश्चात उन्होंने स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे सब्जी उत्पादन, मछली पालन, चारागाह विकास और राईसमिल का संचालन का भी अवलोकन किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR