Print this page

मरवाही उपचुनाव : नामांकन के दौरान एक ही कैंपस में मौजूद रहे जोगी और बघेल

  • rounak group

पेंड्रा / शौर्यपथ / मरवाही उपचुनाव में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख गुरुवार को थी। जनता कांग्रेस के प्रमुख अमित जोगी और ऋचा जोगी दोनों ने नामांकन दाखिल किया है। जिस वक्त जोगी परिवार नामांकन दाखिल करने आया, कलेक्टोरेट परिसर में कांग्रेस के प्रत्याशी और खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद थे। सियासी नाराजगी दोनों खेमों में दिखी जानिए फिर क्या हुआ। रायपुर ।
जीत के लिए अजीत आर्शीवाद
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जेसीसीजे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। उनके साथ पत्नी ऋचा जोगी ने भी पर्चा भरा है। खास बात यह है कि एक दिन पहले ही ऋचा जोगी के जाति प्रमाणपत्र को निरस्त करने की खबरें सामने आई थीं। जेसीसीजे अध्यक्ष अमित जोगी तय समय के अनुसार दोपहर करीब 1 बजे पिता और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की समाधि पर पहुंचे और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद पत्नी ऋचा जोगी और मां व कोटा विधायक डॉ. रेणु जोगी के साथ नामांकन पत्र जमा करने के लिए निर्वाचन कार्यालय पहुंचे।
कांग्रेस का नामांकन भी दाखिल
मरवाही उपचुनाव में नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव ने पर्चा दाखिल किया। दो सेट में जमा किए गए नामांकन में पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम मौजूद रहे। दूसरा सेट जमा करने के दौरान मंत्री जयसिंह अग्रवाल और कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत मौजूद थीं।कार्यालय से बाहर निकले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला बनाने की मांग वर्षों से लंबित पड़ी थी। खुशी है कि इसे मेरे कार्यकाल में पूरा किया जा सका है। मरवाही अब विकास की नई गाथा लिखेगा।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ