दुर्ग। शौर्यपथ । दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अंधत्व निवारण समिति के संयोजन में नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत *सिन्धु भवन रायपुर नाका* में *विशाल नेत्र जांच शिविर* कार्यक्रम आज 10 बजे रखा गया इस शिविर में जिला अस्पताल दुर्ग के विशेषज्ञ नेत्ररोग सहायक चिकित्सक व सर्जन द्वारा स्कूली विद्यार्थियों एवं आसपास क्षेत्र के 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के वृद्धजनों की नेत्र जाँच की गई।इस शिविर में 190 लोगों का नेत्र जांच किया गया,वहीं दूसरी ओर 22 स्कूली विद्यार्थियों का भी नेत्र जाँच कर आँखों की देखभाल से संबंधित जानकारी दी गई।इस दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित 31 रोगियों को ऑपरेशन हेतु चिन्हित कर पंजीयन किया गया,इनका ऑपरेशन जिला अस्पताल में होगा। वर्तमान में 27 लोगों का दृष्टि दोष की जानकारी मिली है, उन्हें पॉवर चश्मा बनाकर दिया जावेगा। कार्यक्रम को संचालित करते हुये प्रवक्ता देवेश मिश्रा ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य भूपेश बघेल सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रम में लोगों को स्वस्थ बनाये रखना है, जिसके तहत नेत्र जांच पखवाड़ा प्रारंभ है।दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा हमारे जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके,इस उद्देश्य से हमने यह शिविर आयोजित किया है।बहुत खुशी की बात है कि आज यहां के रहवासियों और बच्चों ने स्वस्फूर्त बहुत बड़ी संख्या में इस शिविर में भाग लिया और आने आंखों की जांच करवाई।नेत्र सहायक शत्रुघन सिन्हा ने भी लोंगो को आँखों की देखभाल व नेत्रदान से संबंधित जानकारी दी।जीवनदीप समिति के कार्यकारी सदस्य दिलीप ठाकुर ने भी नेत्रदान व कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर सेवा देने वालों में नेत्र सहायक मुकेश कुमार शर्मा,एम आर शेख,शत्रुहन सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली ,कविता तान्डी,देवनारायण तान्डी ,बृजमोहन तिवारी,मासूबअली , उजली सेनापति , आरएन सेनापति ,.रंजीत गोकलानी , नकुल नाग , शिल्पी सदाबहार , निंद्रा जाल , के रानी,दीपक नगर स्कूल की प्राध्यापक एस भुवाल, हेमलता चानदुरकर,हरीश गोकलानी, हरो जाल नेत्र सहायक अधिकारी मुकेश शर्मा, एम आर शेख,शत्रुघ्न सिन्हा उपस्थित थे।