Print this page

एन एच पहुंचे कलेक्टर भूरे कहा तय सीमा में पूरा करे निर्माण कार्य ...

  • doing of business

-लेबर बढ़ाने दिये निर्देश, कहा कि तय समय सीमा पर काम पूरा करने संसाधन पर भी रखें नजर, लेबर बढ़ाए बिना मुमकिन नहीं हो सकेगा समयसीमा पर काम करना

-कहा समयसीमा बेहद महत्वपूर्ण, इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं, हजारों लोगों के रोज आवागमन की सुविधा से जुड़ा विषय

-15 अक्टूबर छोटी गाड़ियों के लिए और 15 नवंबर हैवी व्हीकल के लिए है समयसीमा

दुर्ग । शौर्य पथ ।  कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज पुनः एनएच कुम्हारी का दौरा किया। उन्होंने यहां निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पिछली बार एनएच के अधिकारियों ने 15 अक्टूबर तक ओवरब्रिज को छोटी गाड़ियों को छोड़ने के लिए और 15 नवंबर तक हैवी व्हीकल के आवागमन के आरंभ होने के लिए निर्धारित की है। काम हर हाल में इस समय सीमा में पूरा होना चाहिए। कलेक्टर ने आज कार्यस्थल पर मैनपावर देखा। उन्होंने मैनपावर बढ़ाने के निर्देश दिये। कहा कि यह काम नागरिक सुविधाओं से जुड़ा हुआ काम है और बेहद व्यस्ततम मार्ग पर हो रहा कार्य है। इसकी वजह से लोगों को हर दिन दिक्कतों से जूझना होता है। ऐसे में पूरे संसाधनों के साथ ही और बारीक मानिटरिंग के साथ ही इस कार्य को प्रगति दी जा सकती है। इस कार्य में हर दिन बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने हर दिन की गई प्रगति की जानकारी भी देने के निर्देश एनएच के अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने बीते दौरे में निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशों के परिपालन पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी एनएच के अधिकारियों से ली। उन्होंने कहा कि अपने संधारण में चल रही सभी सड़कों की नियमित मानिटरिंग करें। कहीं भी गड्ढे की स्थिति नहीं होनी चाहिए। पैचेस पर जो काम हो रहा है वो भी काफी गुणवत्तापूर्वक होना चाहिए ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो। इस दौरान एसडीएम श्री बृजेश क्षत्रिय एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ