Print this page

कातुलबोर्ड विधा विहार के सड़क की पुलिया टूटने की सूचना मिलते पहुँचे महापौर बाकलीवाल , तत्काल दिए संधारण के आदेश

  • doing of business

दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम महापौर धीरज बाकलीवाल को आज विद्या विहार के कालोनी वासियों ने वार्ड की पुलिया टूटने की जानकारी दी।सूचना मिलते ही महापौर तत्काल वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीमती जयश्री जोशी,लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी,संजय कोहले,निखिल खिचड़िया और कार्य पालन अभियंता आर.के. पांडेय,सहायक अभियंता आर.के पालिया के साथ पहुचकर सड़क की पुलिया का निरीक्षण कर मौजूद अधिकारियों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा।
  तत्काल संधारण निधि से सडक की पुल पुलिया का निर्माण कार्य कराये जाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा नागरिको को असुविधाओं का सामना न करना पड़े। पुलिया निर्माण कार्य को अच्छी तरीक़े से कार्य करवाए। जिससे इस मार्ग पर आम जनताओं को आने जाने में मुसीबतों का सामना न करना पड़े। इस दौरान वार्ड के नागरिकगण मौजूद थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ