Print this page

वार्ड 35 में बनेगा 20 लाख की लागत से डोमशेड* विधायक देवेंद्र यादव ने की पहल,जल्द होगी जनता की मांग पूरी

  • doing of business

   भिलाई। शौर्यपथ ।  भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने खुर्सीपार के वार्डवासियों को एक और नई सौगात दी है। वार्ड 35 में भिलाई नगर विधायक की पहल से 20 लाख की लागत से डोमशेड का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए कागजी कार्यवाही पूरी कर ली गई। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा। 

इसके लिए विधायक यादव ने आदेश जारी कर दिया है। गौरतलब है कि भिलाई नगर विधायक  यादव वार्ड दौरा करने कुछ माह पहले वार्ड 35 गए थे। जहाँ वे लोगो से मिले और सब का हालचाल जाना। सब का कुशलक्षेम जानने के बाद वार्ड निरीक्षण किया। लोगों से मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान क्षेत्र वासियों ने विधायक श्री यादव ने डोमशेड की मांग की थी और कहा था यहां कुछ सुविधा नहीं है। डोमशेड के निर्माण से यहाँ धार्मिक आयोजन के साथ ही सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यक्रम भी किये जा सकेंगे। इससे लोगों को काफी लाभ हॉग। वार्डवासियों की मांग पर विधायक देवेंद्र यादव ने तत्काल पहल की और जनता की मांग जल्द पूरा कर डोमशेड निर्माण करने का आदेश अधिकारियों को दिया। 20 लाख की लागत से डोमशेड निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों ने कागजी कार्यवाही पूरी कर ली है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

टेंट का पैसा बचेगा,क्षेत्र का बड़ा आयोजनो में मिलेगा लाभ , वार्ड 35 खुर्सीपार का सेंटर प्वाइंट भी है।

 यहा क्षेत्र के सभी बड़े आयोजन किए जाते हैं धार्मिक सांस्कृतिक व सामाजिक आयोजन भी इसी मैदान पर होते हैं ऐसे में आयोजन के दौरान हर बार आयोजन कर्ताओं को टेंट का निर्माण करवाना पड़ता है हर बार टेंट निर्माण करने के लिए से 20 से 25000 खर्च होता है लेकिन अब क्षेत्र की जनता की मांग पर भिलाई नगर विधायक यहां 1 डोमशेड का निर्माण करवाएंगे। जिससे बचेगा टेंट का पैसा बचेगा और आयोजन कर्ताओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के नागरिकों ने बताया कि क्षेत्र में एक डोमशेड की मांग वर्षो से थी लेकिन कभी किसी क्षेत्रीय नेताओं ने जनता की मांग को पूरा नहीं किया हर बार आश्वासन देकर चले जाते थे लेकिन भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव वार्ड दौरा करने हआए और जनता की मांग पर तत्काल पहल किए। क्षेत्रवासियों की मांग तत्काल पूरी कर दी इससे क्षेत्र की जनता में काफी हर्ष का माहौल है

जनता की समस्याओं से रूबरू होने के लिए हम हर वार्ड का नियमित रूप से निरीक्षण करते हैं और लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानते हैं और समस्याओं का निराकरण करते हैं इसी विषय को लेकर हम वार्ड 35 गए थे क्षेत्र के लोगों ने डोमशेड निर्माण की मांग की थी जनता की मांग पर हमने तत्काल पहल की और जल्द ही 20 लाख की लागत से वार्ड 35 में डोमशेड का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा

देवेंद्र यादव विधायक भिलाई नगर

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ