Print this page

आज अपने अंदर के राम को जगाने और रावण को मारने की आवश्यकता है-दीपक दुबे

  • doing of business

दुर्ग / शौर्यपथ / अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य दीपक दुबे के मुख्य आतिथ्य में न्यू तरुण खेल एवं सांस्कृतिक समिति के तत्वाधान में पदमनाभपुर स्थित मिनी स्टेडियम में रावण दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रत्नाकर राव ने की । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षितिज चंद्राकर, वार्ड पार्षद श्रीमती हेमा शर्मा ,दीपक साहू  उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर ए के खान एवं कुलवंत सिंह भाटिया ने किया। रावण दहन कार्यक्रम के प्रारंभ में लगभग 25 फुट ऊंचे रावण के दहन में भव्य आतिशबाजी की गई और उसके बाद छत्तीसगढ़ के लोकगीत के प्रसिद्ध कलाकार  कुलेश्वर ताम्रकार का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कुलेश्वर ताम्रकार के सुमधुर गीतो से श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये।
  इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपक दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि अपने भीतर के रावण को जिसका कद लगातार बढ़ता जा रहा है हमें मारने की आवश्यकता है अपने अंदर के राम को जगाने की आवश्यकता है यही इस पर्व की सार्थकता एवं संदेश है। वहीं कार्यक्रम अध्यक्ष रत्नाकर राव ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों को बधाई दी एवं इस पर्व के मनाए जाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला जबकि विशिष्ट अतिथि  क्षितिज चंद्राकर ने रावण दहन के कार्यक्रम के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में समाज में व्याप्त बुराई अहंकार,महंगाई,अत्याचार, अनाचार रूपी रावण को मारने की आवश्यकता है। उन्होंने सफल कार्यक्रम के लिए सभी का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम को विशेष अतिथि श्रीमती हेमा साहू एवं दीपक साहू ने भी संबोधित किया। रामलीला मंडली द्वारा भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसे श्री नकुल महलवार ने संचालित किया।
 

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ