भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के सतर्कता विभाग ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2021 के अवसर पर 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के आईजी स्पेशल ऑपरेशन मुख्यालय, बीएसएफ में संगठन में सतर्कता की भूमिका पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। सत्र की शुरुआत से पहले महाप्रबंधक सतर्कता, ए के सिंह ने उपस्थित सभी बीएसएफ कर्मचारियों और वहां मौजूद अधिकारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलायी। तत्पष्चात् एजीएम सतर्कता, श्रीमती राखी तिवारी द्वारा संगठन में सतर्कता की भूमिका पर व्याख्यान दिया।
सत्र में मुख्य रूप से देश में भ्रष्टाचार विरोधी निकायों की स्थापना, बीएसएफ जैसे संगठन में सतर्कता की आवश्यकता, कामकाज और सतर्कता की भूमिका आदि विषयों पर चर्चा की गई। सत्र के अंत में महाप्रबंधक (सतर्कता) ए के सिंह ने अपने प्रेरक विचार से सभा को नई ऊँचाई दी। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन पी के रंजन, सेकेंड इन कमांड/विजिलेंस, टीएचक्यू बीएसएफ आईजी बीएसएफ, छत्तीसगढ़ ने दिया। सत्र के दौरान बीएसएफ के 50 से अधिक कर्मचारी मौजूद रहे।