Print this page

दुर्ग के दुकानदारों को नकली नोट खपाने वाला डॉक्टर पकड़ाया दो सौ, पांच सौ और दो हजार के नकली नोट हुआ जब्त

  • devendra yadav birth day
दुर्ग  / शौर्यपथ / दुर्ग के हटरी बाजार में नकली नोट खपाते आज एक डॉक्टर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बाजार क्षेत्र में व्यापारी लंबे समय से नकली नोट मिलने से परेशान थे उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि मार्केट में नकली नोट कौन खपाता है। आज इस डॉक्टर पर शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की तो शिकायत सही पाई गई। फिलहाल मामले में डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हटरी बाजार के व्यापारियों की शिकायत पर बाजार पहुंचे और गया नगर निवासी डॉ दिनेश हीरा के नोटों की जांच की गई। इसके पास 200, 500 व 2000 के नकली नोट पाए गए। डॉक्टर अक्सर बाजार आता खरीदारी करता। लंबे समय से इसका घोरखधंधा चल रहा था। पुलिस ने इसके घर से भी नकली नोट बरामद किया है। फिलहाल मामले की जांच हो रही है।
Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ