Print this page

कांग्रेस प्रत्याशी जोहन सिन्हा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर ने

  • doing of business

 दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई नगर निगम के पूर्व एमआइसी मेंबर एवं वार्ड क्रमांक 27 शास्त्री नगर के पार्षद प्रत्याशी जोहन सिन्हा ने अपने प्रचार प्रसार के लिए चुनावी कार्यालय खोला। कार्यालय का शुभारंभ जिला कांग्र्रेस अध्यक्ष भिलाई मुकेश चन्द्राकर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय साहू मित्र सभा के पूर्व अध्यक्ष रिखी राम साहू ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस में प्रवेश किया एवं कांग्रेस की रीति नीति के सिद्धांत के तहत कांग्रेसके बैनर तले विश्वास व्यक्त किया।
इस दोैरान उपस्थित लोगों ने रिखी राम साहू को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यालय शुभारंभ के अवसर पर जगमोहन साहू,तामेश्वर सिन्हा, मंगल साहू, मनोज देवांगन ,रोहित राजपूत, विनोद बघेल सुरेश सिन्हा, अतुलचंद साहू, थान सिंह साहू, एवं वार्ड के समस्त नागरिक भी उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ