Print this page

लक्ष्मीपति राजू को कड़ी टक्कर देने में सफ ल होते जा रहे हैं भाजपा प्रत्याशी लल्लन यादव

  • doing of business

भिलाई / शौर्यपथ /

    भाजपा प्रत्याशी लल्लन यादव का प्रचार प्रसार भी बडे तेजी के साथ हो रहा है। इनके प्रचार के लिए ग्रुप मे ंमहिलाओं के अलावा वरिष्ठ लोग भी लल्लन को जिताने के लिए जनसंपर्क कर रहे है। लल्लन यादव अपने चुनाव प्रचार के दौरान  चुनाव प्रचार में लोगों को यह विश्वास दिलाने में सफल हो रहे है कि पिछले कई बार आप लोग कांग्रेस प्रत्याशी को जिताते रहे हो लेकिन अब इस बार मुझे एक मौका दे। मै सभी वार्डवासियों के लिए विकास में काई कसर नही छोडूंगा। उन्होंने लोगों को यह आश्वस्त किया है कि मैं जीतने के बाद सभी आवासों के बैकलाईन की साफ सफाई  के साथ ही मार्केट व सभी सडकों की साफ सफाई नियमिति कराने के साथ ही सेक्टर 7 मार्केट में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण वार्ड वासियों के लिए शुद्धपेयजल व्यवस्था करने के साथ ही सिवरेज की समस्या से निजात दिलाऊंगा।
     इसके अलावा सेक्टर 7 का इंक्वायरी आफिस जो कई सालों से बंद पड़ा है उसको मरम्मत कराकर वहां पुन: इसको शुरू कराकर बीएसपी के अधिकारियों और कर्मचारियों को रखवाकर सेक्टर की जो भी समस्याएं है उसको हल कराने के अलावा यहां सेक्टर 7 के मकानों और खुले जगहों में हुए अवैध कब्जों को हटवाने का कार्य प्राथमिकता के साथ करूंगा। सेक्टर 7 के तालाब में छठ पूजा के साथ ही अन्य कार्यों के लिए जो प्रतिबंध लग है उसे शुरू कराऊंगा।
  सडक 15 और 16 के बीच में जहां सार्वजनिक दुर्गापूजा होता है वहां डोम शेड का निर्माण, पूजा मैदान का सौन्दर्यीकरण, उद्यानों को रखरखाव करने व पुष्पवाटिका के रूप में विकसित करने का कार्य के अलावा यहां के जर्जर सडको का डामरीकरण का कार्य कराऊंगा।
भाजपा ने लल्लन को पहली बार चुनाव मैदान में उतारा है। ज्ञातव्य हो कि लल्लन यादव कोराना काल में लोगों की बहुत सेवा किये है। वे लगातार दोनो समय बेसहारा और गरीबों को खाना बनवाकर वितरित करने के अलावा सभी तरह की सेवा लोगों की किये है और भाजपा के उत्साही नेता है। इसलिए भाजपा ने इन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ