दुर्ग। शौर्यपथ । पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज , दुर्ग के आदेश के परिपालन में आज दिनांक 27.12.2021 को जिला दुर्ग में पदस्थ आरक्षकों को पी. पी. कोर्स उत्तीर्ण करने के उपरांत प्रधान आरक्षकों के पद पर पदोन्नत किया गया है । आज दिनाँक 29/12/2021 को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री ओ.पी पाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री बी. एन. मीणा द्वारा सभी पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को बैज सेरीमनी सी.ए बिल्डिंग सिविक सेंटर भिलाई, दुर्ग में आयोजित कर, 86 जवानों को बैज लगाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।
इस दौरान अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अनंत कुमार साहू, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई 3 श्री विश्वास चंद्राकर, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी श्री कौशलेंद्र पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री जितेंद्र यादव, उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री नसर सिद्धकी, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अभिषेक झा, उप पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन श्री निलेश द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक दुर्ग श्री रमेश कुमार चंद्रा, सहित पुलिसकर्मियों के परिवारजन एवं स्टाफ उपस्थित थे।