9 दुकानदारों ने तीन साल से लेकर 8 साल तक का करीब 10 लाख रूपये नही किये अब तक जमा
कार्यवाही के पहले निगम ने दिया था सभी दुकानदारों को किराया राशि जमा करने नोटिस
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम आयुक्त हरेश मंडावी के आदेश एवं राजस्व विभाग व बाजार विभाग प्रभारी ऋषभ जैन के निर्देश पर बाजार विभाग द्वारा महिला समृद्धि बाजार में स्थित दुकानदारों के द्वारा किराया राशि जमा नहीं किए जाने के कारण 9 दुकानों को निगम ने सीलबन्द किया।कार्रवाही के मौके पर नायब तहसीलदार श्रीमती दुर्गा साहू,अतिक्रमण प्रभारी दुर्गेश गुप्ता,प्रभारी बाजार अधिकारी थानसिंह यादव,ईश्वर वर्मा,भुवनदास साहू,शशिकांत यादव के अलावा पद्मनाभपुर चौकी पुलिस बल मौजूद थे। इन लोगों ने नहीं पटाया सालों से किराया श्रीमती सरोज उमरे दुकान क्रमांक 7 के 6 वर्ष का किराया 95000 रूपये, श्रीमती प्रभा पूरे दुकान नंबर 10 का 7 साल से 1लाख 15 हजार रूपये, दुकान क्रमांक 11 का 8 वर्ष का 1लाख 500 रूपये, श्रीमती उषा मोरिया दुकान क्रमांक 16 का 3 वर्ष का रुपए 1लाख 36 हजार 156, श्रीमती वर्षा कोला दुकान क्रमांक 23 8 वर्ष का रुपए 1लाख 9587 श्रीमती, रुखसार बानो दुकान क्रमांक 27 का 7 वर्ष का 95000 रूपये, श्रीमती भावना तन्ना दुकान कमांक 31का 7 वर्ष का 1लाख 378 रु,श्रीमती अंबिका शर्मा दुकान क्रमांक 36 का 8 वर्ष का 1लाख 2296 रूपये तथा श्रीमती रीना दुर्गेश दुकान क्रमांक 32 का 7 वर्ष का 98हजार 231 रूपये किराया नगर निगम में जमा नहीं किया गया था जिसके कारण इन्हें नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का जवाब नहीं देने एवम किराया जमा नही करने पर बाजार विभाग द्वारा कार्रवाई कर उक्त 9 दुकानों को सील किया गया।