Print this page

नगर सेवा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ स्टील चेम्बर्स ऑफ कामर्स ने की कार्यवाही की मांग

  • doing of business

दुर्ग / शौर्यपथ / स्टील सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स भिलाई के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने अधिशासी निदेशक कार्मिक एवं  प्रशासन को व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से शहर के विभिन्न भागों में गंदगी की सफाई बराबर नहीं होने, छोटे छोटे दुकानदारों को नगर सेवा विभाग दुकान विभाग के  कनिष्ठ अधिकारियों के द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत पर मुख्य महाप्रबंधक से चर्चा कर समस्या का हल निकाला गया था। उसके बाद भी सहायक महाप्रबंधक यशवंत साहू के द्वारा छोटे-छोटे दुकानदारों को धूप और पानी से बचाव के लिए भूमि पर बगैर किसी अतिक्रमण के बनाए गए कैची नुमा शेड पर भी आपत्ती किए जाने पर गहरा रोष जाहिर किया है और स्पष्ट किया है कि समय रहते इस अधिकारी ने अपनी कार्यशैली को नहीं बदला और व्यापारियों से पैसे की मांग करना बंद नहीं किया तो निश्चित रूप से नगर सेवा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ  कड़ा कदम उठाने व्यापारी बाध्य होंगे। छोटे छोटे दुकानदारों को तंग करना और बड़े बाजारों से मासिक वसूली जैसी जानकारी मिल रही है। क्या कारण है कि सेक्टर 6 ए मार्केट के सड़कों को बाधित करने वाले लोगों से प्रतिमाह दंड राशि वसूल कर उन्हें खुली छूट दे दी गई है । 10 फीट की दुकानों में 40 फीट के अवैध कब्जे सड़कों पर प्रशासन की नाक के नीचे लेकिन इन स्थलों पर कार्रवाई करने के बजाय अन्य छोटे जिन दुकानदारों ने बगैर किसी अतिक्रमण कर बना रखा है। उन्हें परेशान किया जा रहा है । नगर सेवा विभाग के अधिकारी लीज रिन्यूअल प्रॉपर्टी टैक्स जैसे विषयों पर मौन चुप्पी साधे बैठे हैं लेकिन छोटी-छोटी तकलीफों से पीडि़त व्यापारियों को राहत देने के बजाय अनावश्यक परेशान करने की नई योजना के तहत शॉप विभाग की कार्यशैली अत्यंत दुखद है स्टील सिटी चेंबर इसकी कड़ी निंदा करता है और मिनी सिविक सेंटर के जिन व्यापारियों को एनओ सी दिए जाने के बाद पानी की सप्लाई नहीं दिए जाने, ना सीवरेज लाइन के नवनिर्मित कनेक्शन को मेन लाइन से नहीं जोडऩा दुखद है इस विषय पर पिछले सात-आठ माह से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन अब तक उसका हल ना निकाला जाना अधिकारियों की कुंभकरणीय की नींद को प्रदर्शित करता है चेंबर के पदाधिकारी आप जिम्मेदार अधिकारियों से  पुन: अनुरोध करते हैं कि ज्वंलत समस्याओं के निदान की दिशा में नगर सेवा विभाग अपनी कार्यशैली को तत्वरित गति दे अन्यथा किसी भी दिन व्यापारियों का आक्रोश नगर सेवा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जन आंदोलन हो सकता है नगर पालिक निगम भिलाई और भिलाई इस्पात संयंत्र के बीच झूल रहा टाउनशिप का यह बाजारो चारों ओर अवैध कब्जे को भेंट चढ़ता जा रहा है व्यापार लगभग समाप्त हो रहा है आने वाले समय में और ज्यादा तकलीफ में आने की संभावना नजर आती है।
अत: समय रहते आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई और मुख्य महाप्रबंधक इस्पात संयंत्र आपसी तालमेल से शहर के व्यापारियों को राहत देने की दिशा में कार्य करें व्यापारियों को अनावश्यक जारी किए जाने वाले नोटिस जारी करना बंद करें अन्यथा किसी भी दिन शहर बंद होने की संभावना बन सकती है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ