Print this page

पार्षद हमीद खोखर के प्रयासों से जल्द रोशन होगा केलाबाड़ी चौक

  • doing of business

दुर्ग/ शौर्यपथ /  रविवार को छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा के द्वारा विधायक निधि के माध्यम से हाई मास्क लाइट का भूमिपूजन महापौर धीरज बाकलीवाल,वार्ड पार्षद स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर एमआईसी सदस्य भोला महोबियाएवं वार्ड के नागरिको के बीच किया गया। पार्षद हमीद खोखर के प्रयासों से जल्द जगमगायेगा केलाबाड़ी चौक,भूमिपूजन के दौरान  पार्षद व वार्ड के नागरिको ने विधायक एवं महापौर का इसके लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दक्षिण ब्लाक के अध्यक्ष अजय मिश्रा,शिवाकांत तिवारी,विकास यादव, शाकिर अली समेत बड़ी संख्या में वार्डनागरिकगण मौजूद थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ