Print this page

पोटियाकला में स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल खोलने की माँग , मुख्यमंत्री बघेल ने किया जल्द स्वीकृति का वादा

  • doing of business

दुर्ग / शौर्यपथ / 19 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू  पार्षद दीपक साहू ,अनूप चदंनिया , ज्ञानदास बंजारे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से उनके भिलाई 3 निवास में मुलाक़ात कर पोटियाकला दुर्ग में स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल खोलने की माँग की। अंग्रेज़ी स्कूल खुलने से वार्ड क्रमांक 43. 50  51. 52. 53. 54. एवं 55 के छात्र छात्राओं को इसका फ़ायदा मिलेगा। वार्ड नंबर 50 में स्थित शमशान घाट में बाउंड्रीवाल पहुँच मार्ग निर्माण बैठक व्यवस्था एवं पेयजल हेतु राशि प्रदान करने हेतु आवेदन दिया। उक्त दोनों मांग को माननीय मुख्यमंत्री ने जनहित में जल्द स्वीकृत करने का आश्वासन पार्षदों को दिया। आज पार्षद के साथ पुष्पेन्द्र साहू राकेश सिन्हा अहमद चौहान मुख्य रूप से थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ