Print this page

विधायक देवेन्द्र की पहल से आदिवासी मोहल्ला में बन रहा सर्वसुविधायुक्त शौचालय

  • doing of business

bhilai / shouryapath / नगर निगम भिलाई के वार्ड 41 आदिवासी मोहल्ले में रहने वाले लोगों की मांग जल्द ही पूरी होने वाली है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से आदिवासी मोहल्ले में सर्व सुविधा युक्त शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा  कर लिया जाएगा।
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव समय-समय पर वार्ड दौरा करते है। लोगों से मिलते है। उनकी समस्याओं को जानते है और समाधान करते हैं। कुछ माह पहले भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव वार्ड दौरा करते हुए वार्ड 41 आदिवासी मोहल्ला गए थे। जहां उन्होंने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। लोगों से मिले हालचाल जाना और क्षेत्रवासियों से बातचीत की।  तब लोगों ने उन्हे बताया था कि उनके मोहल्ले में शौचालय नहीं है। शौचालय नहीं होने की वजह से उन्हें बहुत परेशानी होती है। उन्हें दूसरे मोहल्ले के शौचालय में जाना पड़ता है। खास कर महिलाओं को बड़ी समस्या होती है। रात में शौच जाने में बड़ी दिक्कत होती थी। लोगों ने बताया कि बीते कई सालों से अपने मोहल्ले में एक सार्वजनिक सुलभ शौचालय की मांग कर रहे हैं। लेकिन आज तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई। विधायक ने लोगों की समस्याओं को सूना और  गंभीरता से लेते हुए तत्काल अधिकारियों को निर्देशित करके मोहल्ले में जल्द से जल्द एक शौचालय का निर्माण कराने का निर्देश दिया था। निर्देश के तहत जोन 4 क्षेत्र के अधिकारियों स्टीमेंट तैयार करके शौचालय का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया है। जोन 4 के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही सर्व सुविधा युक्त शौचालय का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ