jamul / shouryapath / योग सेवा संस्था वैशाली नगर के एक वर्ष पूर्ण होने पर संस्था द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि जामुल नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर थे। इस सम्मान अवसर पर ठाकुर ने कहा कि योग हमारे शरीर को ही निरोगी नहीं रखता बल्कि ये मानसिक रूप से ऊर्जावान बनाती है। योग हमारे जीवन शैली का अभिन्न हिस्सा है। जिसे हमे प्रति दिन करना चाहिये। आज के भौतिकवाद आधूनिक जीवन में हम सब कही न कही ज्यादा व्यस्त है। ये सासत्व सत्य है। कि इस योग के लिये समय नहीं निकालते या फिर उसमें मन नहीं लगाते लेकिन आज से ही प्रतिदिन स्वयं एवं अपने परिवारिक सदस्यों को योग करने प्रोत्साहित करें एवं अपने परिवार संबंधी मित्र सहित सभी जन निरोगी होकर एक स्वस्थ समाज निर्माण में सहभागिता प्रदान करें। सम्मान समारोह में लवली सिंह, दुर्गेश सिंह, ममता साव एवं समस्त टीम उपस्थित थे।