Print this page

राजलक्ष्मी सिंह को सावित्रीबाई फुले सम्मान

  • doing of business


शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आदित्य फाउन्डेशन ने किया सम्मानित

दुर्ग / शौर्यपथ /

विश्व महिला दिवस पर आदित्य फाउंडेशन वर्धा, महाराष्ट्र, में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह में इंजी. आर राज लक्ष्मी सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सावित्रीबाई फुले सम्मान से सम्मानित किया गया. आदित्य फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. अर्चना पाठ्या द्वारा उन्हें यह सम्मान दिया गया.
चार दशक पूर्व इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त करने वाली राजलक्ष्मी सिंह को वर्ष 2010 में राजधानी रायपुर में "इंजीनियर ऑफ द ईयर" का सम्मान मिल चुका है. वर्ष 2012 में रानी दुर्गावती शौर्य सम्मान उन्हें मिल चुका है.

समय समय पर उन्हें कई राष्ट्रीय , अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है. राज लक्ष्मी सिंह ने विश्व के 10 से ज्यादा देशों में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कार्य कर चुकी है. भिलाई के ग्लोब चौक का इन्होने डिजाइन इंजिनियरिंग किया है. सेल के अधिकांश स्टील प्लांट में कार्यरत मशीनों में इनको काम करने का अवसर मिला है.
वर्ष 2002 में तत्कालीन धमधा विधानसभा, वर्तमान अहिवारा विधान सभा की पहली महिला इंजीनियर होने के कारण तत्कालीन शिक्षा मंत्री ताम्रध्वज साहू और विधान सभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल के द्वारा सम्मान किया जा चुका है.

राजलक्ष्मी सिंह अंतर्राष्ट्रीय वीरांगना फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष हैं । वे रोटरी क्लब ऑफ भिलाई क्राउन एवं इनरव्हील क्लब ऑफ भिलाई स्टील सिटी की चार्टर्ड प्रेसिडेंट भी हैं और एक समाज सेविका के रूप में हमेशा कार्यरत रहती हैं।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR