दुर्ग/शौर्यपथ/
नगर निगम द्वारा इस वर्ष पत्रकारों को बजट पुस्तिका और बजट अभिभाषण उपलब्ध नही कराया गया और पत्रकारों के लिए सही ढंग से बैठक व्यवस्था नही होने से आधा पत्रकारों को खड़ा रहना पड़ा इसके कारण पत्रकारों ने भिलाई नगर निगम के बजट का कव्हरेज करने से बहिष्कार कर सभी पत्रकार सदन से बाहर निकल आये। हर साल पत्रकारों को बजट पुस्तिका और अभिभाषण प्रदान किया जाता था लेकिन इस बार निगम ने पत्रकारों को इसे नही दिया जिससे पत्रकारों में भारी रोष व्याप्त हो गया कि बजट पुस्तिका और अभिभाषण नही दिये जाने से आखिर पत्रकार पूरा न्यूज विस्तार से कैसे बनायेंगे। पत्रकारों के बहिष्कार करने के बहुत देर बाद निगम द्वारा पत्रकारों को बजट अभिभाषण और बजट पुस्तिका प्रदान की गई।