Print this page

निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने पांच कर्मचारियों को दी पदोन्नति

  • doing of business

भिलाई / शौर्यपथ /

नगर पालिक निगम भिलाई में कार्यरत 5 कर्मचारियों को निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने पदोन्नत किया है। निगमायुक्त ने कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए पदोन्नत आदेश जारी किया है। पदोन्नत होने वाले 5 कर्मचारी अब सहायक राजस्व निरीक्षक कहलाएंगे। महापौर नीरज पाल के निर्देश पर अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने प्रमोशन के लिए विभागीय प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराया। महापौर, आयुक्त एवं कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई दी है। प्रमोशन मिलने के बाद कर्मचारियों ने निगम आयुक्त एवं अपर आयुक्त से मुलाकात कर पदोन्नति के लिए आभार व्यक्त किया। हेल्पर, सफाई कामगार और लाईनमेन से सहायक राजस्व निरीक्षक पद में पदोन्नति प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में हृदय राम कौशिक, सुखराम यादव, दुर्योधन राम साहू, हरिओम गुप्ता एवं प्रवीण मोराने शामिल है। पदोन्नत होने के बाद से इनका पदनाम भी परिर्वतन हो गया है और ग्रेड पे में भी वृद्धि हुई है। पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद पदोन्नत होने वाले कर्मचारियों को 15 दिन के भीतर पदोन्नत पद पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। इस दौरान अधीक्षण अभियंता यूके धलेंद्र एवं जोशी, जोन आयुक्त पूजा पिल्ले, लेखा अधिकारी जितेंद्र ठाकुर, कार्यालय अधीक्षक तुलसी वृंदा देवांगन एवं रीता यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR