Print this page

पीडि़त परिवारों के व्यवस्थापन व भोजन की प्रशासन करे उचित व्यवस्था , हर संभव मदद के लिए मै तैयार - मनीष

  • doing of business

दुर्ग / शौर्यपथ / केम्प क्षेत्र सूर्य नगर (फल मंडी के पीछे) पॉवरहाउस में एसबीएस अस्पताल के पीछे आगजनी की दुखद घटना की जानकारी जब श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई, युवा विंग, अध्यक्ष मनीष पाण्डेय को मिली। तब श्रीराम जन्मोत्सव समिति की टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा कर पीडि़त परिवारों के व्यवस्थापन की मांग की।
उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय कुमार ध्रुव , गार्गी शंकर मिश्रा से चर्चा की। साथ ही श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई, युवा विंग, अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने प्रशासन से पीडि़तों के भोजन व्यवस्था और शासन से आर्थिक सहयोग पर भी सार्थक चर्चा की। मनीष पांडेय ने सभी पीडि़त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट किया और कहा कि किसी भी प्रकार की आवश्यकता पडऩे पर आप मुझसे अवश्य संपर्क करें।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR