Print this page

इनरव्हील क्लब दुर्ग द्वारा तृतीय लिंग समुदाय को सुव्यवस्थित दुकान ...

  • doing of business

  दुर्ग / शौर्यपथ /

इनरव्हील क्लब दुर्ग द्वारा सुपेला भिलाई में तृतीय लिंग समुदाय को एक सुव्यवस्थित दुकान की व्यवस्था कराई गई ताकि तृतीय लिंग समुदाय के लोग रोजगार के लिए इधर उधर ना भटके  और यहां दुर्ग जिले में पहला चाय कॉफी की दुकान होगी जो तृतीय लिंग समुदाय द्वारा संचालन किया जाएगा तृतीय लिंग समुदाय प्रमुख कंचन सेंद्रे ने इनरव्हील क्लब के सदस्यों का दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया और उन्होंने कहा कि यह समुदाय लगातार रोजगार के लिए जूस रहा है एवं सरकार और कई ऐसे सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा था लेकिन इनरव्हील क्लब के अथक प्रयासों से यह समुदाय के लिए  खुद का एक दुकान होने से कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा  कंचन सेंद्रे ने सभी से अपील किया की सुपेला मुक बधिर स्कूल के बगल मैं स्थित उड़ान चाय कॉफी सेंटर में आकर इन सभी सदस्यों का मनोबल बढ़ाएं ताकि यह समुदाय भी समाज की मुख्यधारा से जोड़कर सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सके एवं इस समुदाय की आर्थिक स्थिति सुधर सके

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR