Print this page

स्वच्छता के प्रति जागरूक करने जोनवार प्रतियोगिता का आयोजन

  • rounak group

दुर्ग / शौर्यपथ /

नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम द्वारा पूरे शहर के विभिन्न वार्डों /स्कूलों तथा चौक- चौराहों में रैली और घर-घर संपर्क तथा बच्चों में जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। डे- एनयूएलएम टीम द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में स्व सहायता समूहों का गठन किया गया है आज स्वच्छता हेतु जागरूकता का प्रचार- प्रसार करने में इन समूह की महिलाओं ने हर संभव प्रयास किया है । शहर के विभिन्न वार्डों में चित्रकारी व रंगोली प्रतियोगिता के बाद अब एनयूएलएल की टीम जोन वार कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।

शहर विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन में तथा नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर डे- एन यू एल एम टीम ने आज जोन क्रमांक 3 के कुशाभाऊ ठाकरे भवन (आदित्य नगर ) में रंगोली के साथ चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया। चित्रकारी में 100 से अधिक बच्चों ने शहर को स्वच्छता का संदेश देने प्रतियोगिता में भाग लिया। सहायता समूह की महिलाओं ने रंगोली के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया स्वच्छता को लेकर आकर्षक रंगोली बनाई। इस अवसर पर स्वच्छता ब्रांड एंबेस्डर  विश्वनाथ पाणिग्रही तथा  नवीता शर्मा द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों का चयन किया जावेगा। कार्यक्रम का संचालन डे- एनयूएलएम के मिशन प्रबंधक  मनीष त्रिपाठी व  मुक्तेश कान्हे के साथ साथ सभी सामुदायिक संगठक द्वारा किया गया। रंगोली व चित्रकारी को देखने हेतु वार्ड के कई नागरिको ने कुशाभाऊ ठाकरे भवन में भ्रमण किया।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR