Print this page

अधिकारियो का मुकाबला ,छत्तीसगढ़ के दुर्ग में होगा पहली बार क्रिकेट का महासंग्राम

  • doing of business

क्रिकेट के महा मुकाबले का शुभारम्भ दुर्ग के विधायक एवं केबिनेट मंत्री ( दर्जा प्राप्त ) मा. अरुण वोरा के मुख्य आथित्य एवं महापौर दुर्ग धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता में विशेष

थितियो  क्षितिज चंद्राकर , अन्तरराष्ट्री क्रिकेटर  राजेश चौहान ,  आर.एन. वर्मा राज्य मंत्री ( दर्जा प्राप्त ) ,  प्रतिमा चंद्राकर ( उपाध्यक्ष ह कांग्रेस )  मनीष पारख ,  मुकेश चंद्राकर , 

इन्द्रजीत सिंह , मनोज राजपूत सहित सम्मानित अथितियो के सानिध्य में शाम 6 बजे संपन्न होगा

 दुर्ग /शौर्यपथ /

वैसे तो भारत में क्रिकेट के दीवानों की कमी नहीं है . आज अगर देखा जाए तो भारत में क्रिकेट सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल के रूप में जाना जाता है ऐसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पहली बार क्रिकेट का एक ऐसा मुकाबला होने जा रहा है जिसमे शहर की जनता उनको देखेगी जो प्रशासन के कार्यो को देखते है सञ्चालन करने में जिनकी अभूतपूर्व भूमिका होती है .
दुर्ग जिला मुख्यालय में दुर्ग जिला प्रेस क्लब के तत्वाधान में विभागीय अधिकारियों के बिच महामुकब्ले का आगाज आज से शुरू होगा . इस महामुकब्ले में दुर्ग की जनता प्रशासन के कई विभागों के अधिकारियों को , अधिवाक्ताओ को , वरिष्ठ पत्रकारों को , पुलिस अधिकारियों को मैदान में खेल के मुकाबले में देखेगी .

अभी तक किसी भी संस्था द्वारा कोई प्रतियोगिता होती थी तो उसमे खिलाडियों को , जनप्रतिनिधियों को व्यापारी वर्ग के लोगो को मैदानी मुकाबले में देखा जाता था किन्तु दुर्ग में पहली बार अधिकारियों का मुकाबला अधिकारियो से देखने को मिलेगा . 16 मई से 31मई तक इस महासंग्राम में होंगे शामिल दुर्ग पुलिस की टीम,प्रशासनिक अधिकारियों न्यायधीशोंं की टीम,अधिवक्ताओं और विभिन्न सरकारी विभागों की टीम शामिल।

बता दे कि दुर्ग जिला प्रेस क्लब के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ में पहली बार इस तरह का आयोजन किया जा रहा है , जिसमें एक सामान्य व्यक्ति इस महासंग्राम में शामिल नहीं होगा बल्कि इसमें शामिल होंगे दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी न्यायाधीश अधिवक्ता सहित सरकारी अधिकारी और विशेष लोगों की टीम।

दुर्ग जिला प्रेस क्लब के मनविंदर सिंह ने बताया कि अभी तक इस तरह का आयोजन छत्तीसगढ़ में कहीं नहीं हुआ है, इस कार्यक्रम में पूरी तरह जनता की मनोरंजन को ध्यान में रखकर ऐसे टीमों को सेट किया गया है जिसे जनता ने कभी क्रिकेट खेलते नहीं देखा है अभी तक इन टीमों के खिलाड़ी अपने अपने विभाग मैं मिले दायित्व को निभाते देखते आए हैं लेकिन पहली बार दुर्ग जिला प्रेस क्लब में एक ऐसी अनोखी तैयारी की है जिसमें इन सभी विभागों के अधिकारियों को क्रिकेट के महासंग्राम के मैदान पर उतारा गया है।

यह आयोजन पीसीसी ग्राउंड पदमनाभपुर दुर्ग में 16 मई से 21 मई तक टेनिस बॉल क्रिकेट रात्रि कालीन के रूप में रखा गया है और दुर्ग जिला प्रेस क्लब के सभी सदस्यों का यह मानना है कि जनता को इसका बहुत ही आनंद मिलेगा।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR