Print this page

ऐसा मौका, दुबारा नहीं मिलेगा,झुग्गी/स्लम वासियों के लिए आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ाई गई है

  • rounak group

-बेहतर प्रतिसाद को देखते हुए मोर मकान मोर चिन्हारी के लिए सिर्फ झुग्गी/स्लम वाले निवासियों के लिए आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ाई गई,:

दुर्ग/शौर्यपथ /

निगम सीमा क्षेत्र में अलग-अलग क्षेत्रों में बनाए गए पीएम आवासों का आवंटन झुग्गी में रहने वाले हितग्राहियों को किया जाएगा। इसके लिए निगम प्रशासन द्वारा हितग्राहियों का चिह्नांकन किया गया है। ऐसे हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेज डाटा सेंटर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा में 31 मई तक कार्यालयीन दिवस में प्रात: 10 से 5:30 बजे तक जमा करने कहा गया है।इन हितग्राहियों द्वारा आवास नहीं लिए जाने की स्तिथि में किरायेदारों को आवास का आवंटन कर दिया जाएगा।

नगर निगम आयुक्त हरेश मंडवी ने बताया कि झुग्गी में रहने वाले हितग्राही मात्र 75 हजार रुपये जमा कर पीएम आवास ले सकते हैं। इन हितग्राहियों को आवास लेने के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा झुग्गी बस्तियों का चिह्नांकन किया गया है। जिसमें डोंगिया तालाब पार, गिट्टी खदान रोड वार्ड-दो, सरस्वती नगर वार्ड - 34, मुर्रा भठ्ठा उरला बस्ती, दमाद पारा वार्ड-57 एवं 58, जेल तिराहा, जोगी नगर, संत रविदास नगर, चांदमारी पारा स्वीपर कालोनी, इंदिरा कालोनी निगम क्वार्टर के रहवासी शामिल है।दुर्ग निगम के सरस्वती नगर में 522 आवास, पोटियाकला में 116 आवास, गोकुल नगर पुलगांव में 336 आवासों का आवंटन किया जाना है। इसी तरह गणपति विहार, बोरसी में 108 आवास, माँ कर्मा बोरसी में 108 आवास एवं फार्चून हाईट्स पोटियाकला में 36 आवासों का आवंटन किया जाना है। आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों द्वारा आवेदन नहीं किए जाने पर *1 जून 22 से किरायेदारों से आवेदन लिया जाएगा*।आवास आवंटन के लिए हितग्राहियों के पास दुर्ग निगम क्षेत्र में 31 अगस्त 2015 से पूर्व निवासरत रहने संबंधित को भी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बिजली बिल, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता परिचय पत्र आदि आवेदन के साथ प्रस्तुत करना होगा। देश में किसी भी स्थान पर पक्क आवास न होने, परिवार की वार्षिक आय तीन लाख से कम व शासकीय आवास योजना में पूर्व का लाभ न लेने संबंधित शपथ पत्र सौ रुपये की नोटरी कर सत्यापित कराना होगी।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR