Print this page

शहरी पथ विक्रेताओं को विभिन्न योजनाओ से जोड़ा जाएगा:महापौर

  • doing of business

दुर्ग/ शौर्यपथ/

विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन में नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम ने शहरी पथ विक्रेताओं को विभिन्न योजनाओं से जोड़े जाने हेतु कार्य प्रारंभ कर दिया है। स्वनिधि से समृद्धि योजना अंतर्गत 10000 रुपये ऋण प्राप्त कर चुके पथ विक्रेताओं का सामाजिक आर्थिक प्रोफाइलिंग किया जा रहा है । इस योजना में ऐसे पथ विक्रेता जिन्होंने पूर्व में स्वनिधि योजना अंतर्गत ?10000 लोन का लाभ लिया हैं उनके परिवार का सामाजिक आर्थिक प्रोफाइलिंग किया जा रहा है। ताकि इन्हें शासन की अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा सके।स्व निधि से समृद्धि योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,जननी सुरक्षा, आयुष्मान योजना जैसी विभिन्न योजनाओं से पथ विक्रेता व उनके परिवार के सदस्यों को पात्रता के आधार पर लाभान्वित किया जाएगा। इस कार्य को करने हेतु राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम द्वारा 30 लोगो को प्रशिक्षित किया गया है जो विक्रेताओं को कॉल कर रहे है ओर लोगो के बताए गए स्थान पर पहुच कर ऑनलाइन एंट्री कर रहे हैं। स्व निधि से समृद्धि योजना के सफल संचालन हेतु स्वनिधि योजना से लाभान्वित पथ विक्रेताओं से अपील की जाती है कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम द्वारा कॉल आने पर वे अपना व अपने परिवार का आधार कार्ड लाकर अपना सामाजिक आर्थिक प्रोफाइलिंग ऑनलाइन करा ले।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR