Print this page

पीएम मोदी के आठ वर्ष पूर्ण , दुर्ग भाजपा ने बताया सफलतम कार्यकाल

  • rounak group


आठ वर्षों में लागू जनकल्याणकारी योजनाओं से देश की जनता के जीवन स्तर पर बहुत सकारात्मक प्रभाव

 दुर्ग / शौर्यपथ /

भाजपा जि़ला कार्यालय दुर्ग में प्रेस वार्ता आयोजित की जिसमें राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय जी ने सम्बोधित किया , मंच पर जि़लाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा , भिलाई जि़लाध्यक्ष विरेंद साहू , प्रदेश मंत्री ऊषा टावरी ,  मायाबेलचन्दन , महामंत्री विकास धर दीवान , ललित चन्द्राकर , संतोष सोनी , के एस चौहान उपस्थित थे । सुश्री पाण्डेय जी ने कहा की हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का स्वर्णिम कार्यकाल आज आठ वर्ष पूर्ण कर चुका है। इस कार्यकाल में देश ने विकास और प्रगति के जिन उचाईयों को छुआ है, वह इस देश के इतिहास में इससे पहले कभी नहीं हुआ। जिन जनकल्याणकारी योजनाओं को इन आठ वर्षों में लागू किया गया, उन योजनाओं से देश की जनता के जीवन और जीवन स्तर पर बहुत सकारात्मक प्रभाव डाला है। श्री नरेंद्र मोदी जी सक्षम नेतृत्व में देश ने न केवल विकास की नई राह पकड़ी है बल्कि पूरे विश्व में देश ने अपनी एक मज़बूत और सफल राष्ट्र की छवि भी बनायीं है। आज पूरे विश्व के सभी देश भारत से जुडऩा चाहते हैं। आज भारत पूरे विश्व की धूरि बन गया है और इसके विकास की गाथा दुसरे देशों की नज़ीर बन गई है।
श्री नरेंद्र मोदी जी के सक्षम और मज़बूत नेतृत्व की मिसाल कोरोना महामारी के दौरान देखने को मिली। जहाँ दुनिया के दूसरे देश इस महामारी से अपनी जनता को बचने में असहाय नजऱ आये वहीँ भारत ने न सिर्फ इस महामारी का दृढ़ता से मुक़ाबला किया बल्कि लगभग अस्सी करोड़ देशवासियों को महामारी के दौरान मुफ्त में राशन उपलब्ध कराया। अपनी चिकित्सा सुविधाओं में अभूतपूर्व बढ़ोतरी की और जनता को इसके प्रकोप से बचाया। जब टीकाकरण की बात आयी तब 130 करोड़ के इस देश ने सबसे तेजी से टीकाकरण के एक रिकॉर्ड बनाया जो दुनिया के बड़े बड़े और विकसित देश नहीं कर सके। वर्तमान तक हमारे देश 193 वैक्सीन की डोज़ लगायी जा चुकी है। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है।
सामाजिक कल्याण के जितने कार्य हमारी सरकार ने इन आठ वर्षों किये हैं, वह विगत 60 वर्षों में नहीं हो सके थे । कभी भी किसी सरकार ने हमारी माताओं बहनो के दर्द को नहीं समझा। हर घर में शौचालय बनाकर हमारी बहनो को एक स्वच्छ जीवनशैली प्रदान की तो उज्जवला योजना को लागू कर उन्हें धुल और धुएं से मुक्ति दिलाई।
आज़ादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी गाँवों और सुदूर क्षेत्रों में बिजली नहीं पहुंच पायी थी क्योंकि पहले की सरकारों में इच्छा शक्ति का अभाव था। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सौभाग्य योजना लागू कर देश के हर घर में बिजली पहुंचाने का संकल्प लिया। आज हर गांव में बिजली पहुंच चुकी है।
जीवन में हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि उसके पास एक खुद का एक पक्का घर हो लेकिन किन्ही आर्थिक मज़बूरियों से यह सपना पूरा नहीं हो पाता था। प्रधानमंत्री आवास योजना लागू कर हमारे प्रधानमंत्री जी ने आम आदमी के उस सपने को पूरा किय। इस हेतु लगभग 8 लाख करोड़ का आबंटन किया गया है।द्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रूपए और डीजल में 6 रूपए की एक्साइज ड्यूटी कम करके जनता को महंगाई से राहत दिलाने महत्वपूर्ण कार्य किया है।
हर घर नल से जल योजना लागू कर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पीने का पानी प्रदान करने की योजना हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने लागू की है। इससे सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी हर घर साफ़ में पानी उपलब्ध कराया जायेग। इस हेतु केंद्र सरकार ने लगभग साढ़े तीन लाख करोड़ का बजट रखा है जिसमे केंद्र का अंशदान 2 लाख करोड़ है।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR