Print this page

टाउनशिप की अपेक्षा पटरी पार के लोगेंा में जागरूकता का आभाव हेै-निगम आयुक्त चन्द्राकर

  • doing of business

भिलाई / शौर्यपथ /  भिलाई नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त लोकेश चद्रांकर ने हमारे संवाददाता को बताया कि नगर निगम के कामकाज को देख और समझ रहे हैं। नगर निगम के 70 वार्ड दो भागों में विभक्त है। आधा हिस्सा टाउनशिप का एरिया है, जो कि काफी हरियाली और साफ सुथरा क्षेत्र है। वहीं दूसरी ओर पटरी के इस पार का क्षेत्र में अभी भी काफी कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगेंा में जागरूकता का आभाव हेै,कहीं पर भी कचरा फेंक देते हैं। निगम आने वाले समय में ऐसे लोगों से सख्ती से निपटेगा और भारी जुर्माना भी वसूलेगा। प्रात: कालीन मैँ लगातार अलग अलग वार्डोँ का दौरा कर रहा हूं और समझ रहा हूं ताकि व्यवस्था में सुधार हो सके। इससे पूर्व मैं राजनांदगांव में जिला पंचायत में सीईओ था। हर जिले की अपनी अपनी अलग अलग तासीर होती है, उसी हिसाब से कार्य कराना पड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि भिलाई निगम में भी वह बेहतर कार्य करने का पूरा प्रयास करेंगे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ