Print this page

गृहमत्री ताम्रध्वज करेंगे विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का लोकार्पण

  • doing of business

रिसाली (दुर्ग) / शौर्यपथ / दुर्ग ग्रामीण विधायक व प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू 26 सितम्बर सोमवार को रिसाली निगम क्षेत्र में रहेंगे। वे  प्रगतिनगर सड़क 15 वार्ड 23 पहुंचेंगे और सड़क 20 बी सीमेंटीकरण कार्य व नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद वार्ड 30 सांई मंदिर के पास विभिन्न स्थान में पेवर ब्लाक लगानेए सड़क 30 के पास बैडमिंटन कोर्ट बनाने व मिल पारा में सीसी रोड बनानेए इस्पात क्लब मरोदा के पास वार्ड 11 में नाली निर्माणए फुटपाथ निर्माण व वार्ड 12 में दुर्गा पूजा मंच व प्रकाश व्यवस्था और अंत में शीतला मंदिर शिवपारा स्टेशन मरोदा में वार्ड 19 में नाली निर्माणए वार्ड 17 में सीसी रोड व इसी वार्ड के शीतला तालाब रिनोवेशन कार्य का भूमिपूजन करेंगे। गृहमंत्री दोपहर बाद पुरैना पहुंचकर अलग.अलग वार्ड में स्वीकृत विकास कार्य की भूमिपूजन भी करेंगे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ