Print this page

लडकी को प्यार में फंसाकर बनाया अश्लील वीडियो और कर रहा था ब्लैकमेलिंग ... Featured

  • doing of business

भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई तीन के एक युवक ने कुम्हारी की एक लडकी को अपने प्यार में फंसाकर उसका अश£ील विडियों बनाकर ब्लैकमेलिंग करने वाले युवक को सोमवार को कुम्हारी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
15 अगस्त के दिन युवक ने युवती का अश्लील वीडियो एक वॉट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया था। लड़की के घर वालों को जब यह बात पता चली तो मामला थाने पहुंचा और अब युवक के खिलाफ पुलिस ने भी कार्रवाई की है। ल?के के परिजन से भी पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक भिलाई तीन का रहने वाला डाकेश्वर बंजारे है। साल 2017 में वह गांव अपनी नानी के घर गया था। पड़ोस में रहने वाली 21 साल की युवती से दोस्ती कर ली। कुछ दिन बाद युवक ने प्यार का इजहार किया।
फोन कॉल और वीडियो कॉल पर बातें होने लगीं। कुछ दिन युवक ने वीडियो कॉल पर युवती का नहाते हुए वीडियो फोन पर सेव कर लिया। इसके बाद वो रुपयों की मांग करने लगा, वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। महज 1 हजार रुपए युवती से पहली बार मांगे। युवती ने अपनी पॉकेट मनी से रुपए जमाकर युवक को दिए। बार-बार आरोपी रुपए की मांग करता, कभी 500 तो कभी 1 हजार रुपए वो युवती से लेता रहा। युवती ने कुछ महीने पहले रुपए देने से इंकार करते हुए युवक से बातचीत बंद कर दी। इसी बात से नाराज होकर युवक ने युवती के गांव के एक वॉट्सएप ग्रुप में वीडियो पोस्ट कर दिया। इस ग्रुप में युवती की बुआ का बेटा भी था। वीडियो देखने के बाद उसने घर पर सूचना दी। अब पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ