Print this page

पात्र अभ्यर्थी वांछित दस्तावेजों के साथ 20 अक्टूबर को रोजगार केंद्र में हो उपस्थित

  • doing of business

दुर्ग / शौर्यपथ / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग में छत्तीसगढ़ घुड़सवार रेजीमेन्ट एनसीसी अंजोरा, दुर्ग द्वारा राजमिस्त्री, इलेक्ट्रिशियन, टाईल्स मिस्त्री, कारपेंटर, वेल्डर हेतु कलेक्टर दर पर 1-1 पद (केवल पुरुष) आवेदकों हेतु अधिसूचना प्रेषित किया गया है। अधिसूचित रिक्त पद हेतु शैक्षणिक अर्हता 10वीं पास, आयुसीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।     उक्त पद हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग में राजमिस्त्री ( वरिष्ठता दिनांक 30 जून 2022), कारपेंटर (वरिष्ठता दिनांक 03 जुलाई 2022), इलेक्ट्रिसियन ( वरिष्ठता दिनांक 23 अगस्त 2010), वेल्डर ( वरिष्ठता दिनांक 23 मई 2013) तक पंजीकृत आवेदकों को बुलावा पत्र भेजा गया है। उक्त पंजीयन वरिष्ठता वाले ऐसे आवेदक जिसे बुलावा पत्र प्राप्त नहीं हो पाया, वे आवेदक 20 अक्टूबर 2022 दिन- गुरुवार को समय प्रातः 11ः00 बजे अपनी दसवीं, बारहवी, आई.टी.आई. की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र की मूलप्रति एवं उक्त समस्त दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग में उपस्थित हो सकते हैं।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ