Print this page

आम आदमी पार्टी के द्वारा उरला में रोड के गड्ढो को भरकर श्रम दान किया गया तीन पहले ही गड्ढो के कारण गंभीर एक्सीडेंट हुआ था -आप

  • doing of business

दुर्ग / शौर्यपथ / आम आदमी पार्टी दुर्ग विधानसभा के सदस्यों ने श्रमदान कर उरला की वार्ड 57 में गड्ढों को भरकर श्रमदान किया आपकी जानकारी के लिए यह बताना जरुरी है कि 3 दिन पहले इन्ही गढ़ों के कारण बाइक चालक का एक्सीडेंट हुआ जिसकी साथ एक बच्चा भी था आज चालक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है
 इस घटना के बाद आप टीम ने तय किया  की दुर्ग शहर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्ड जाकर श्रमदान कर विभिन्न वार्डो में  धूम कर  गढ़ों को भरने का काम किया जाएगा .ये गढ़े बताते हैं कि इस रोड को बनाने में कांग्रेस भाजपा के द्वारा मिलकर भ्रष्टाचार कियागया  है .डॉक्टर एस के अग्रवाल ने कहा की बीएसपी द्वारा बनाए गए रोड़ों में इतने जल्दी गड्ढे क्यों नही होते निगम द्वारा बनाए गए रोड एक से दो बारिश को नही झेल पाते है
   रजत पांडे ने कहा की  कुछ पहले ही दुर्ग नगर निगम के द्वारा निगम क्षेत्र में गड्ढों को भरने के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए लेकिन नतीजा कुछ नही निकला .आप मेहरबान सिंह ने कहा की निगम में कांग्रेस या भाजपा की स्थानीय सरकार रही और दोनो सरकार में रोड बनाने में भ्रष्टाचार किया है कुछ दिन पहले वार्ड 22  तीतूरडी में डांबर रोड बनने के 20दिन के अंदर उखड़ने लगी जिसकी शिकायत आम आदमी पार्टी ने की  .आज के श्रम दान में उपस्थित सदस्य मेहरबान सिंह डॉक्टर एस के अग्रवाल,रजत पांडे,मंगल गुप्ता,भागवत अजय साहू,धर्मेंद्र चंद्राकर,केवल राजपूत,मयंक पांडे,उमेश बागड़े,,आशीष शर्मा,राजकुमार यादव,बलदाऊ सोनी, गीतेश पटेल,आदि मौजूद रहे .

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ