दुर्ग / शौर्यपथ /
इससे बड़ी पीड़ादायक बात और क्या होगी जिस शहर की जनता को अपने ही शहर में एक स्थान से दुसरे स्थान जाने के लिए टोल टेक्स देना पड़ता हो . बात अगर किसी एक शहर से दुसरे शहर जाने की हो तो ये माना भी जा सकता है कि सरकार को टोल टेक्स देना लाजिमी है किन्तु दुर्ग शहर के जनता की बदकिस्मती हो या फिर जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता कारण चाहे जो भी हो किन्तु दुर्ग शहर शायद जिले या प्रदेश में ऐसा एक मात्र शहर होगा जहां शहर के एक स्थान से दुसरे स्थान जाने के लिए आम जनता को टोल टेक्स देना पड़ रहा हो .
वो भी ऐसे विधान सभा क्षेत्र में जिस क्षेत्र के विधायक को उत्कृष्ट विधायक का अवार्ड मिल चुका है एवं दजऱ्ा प्राप्त मंत्री है बावजूद इसके दुर्ग शहर के धमधा नाका स्थित टोल टेक्स पर आज भी जनता को अपने वाहन को पार करने के लिए टोल टेक्स देना पड़ रहा है किन्तु इस पर कोई सार्थक पहल क्षेत्रीय विधायक वोरा द्वारा अभी तक नहीं किया गया . जबकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है एवं विधायक वोरा कांग्रेस के विधायक है .
बड़ा सवाल यह है कि जहां दुर्ग से लगे भिलाई में स्थित टोल टेक्स का विरोध भिलाई के जनप्रतिनिधियों ने मिलकर किया एवं आम जनता के लिए टोल टेक्स के द्वार खोल दिए वही दुर्ग से लगे जिले राजनांदगांव की अगर बात करे तो राजनांदगाँव से 10 किलोमीटर की दुरी पर स्थित ठाकुर टोला टोल टेक्स पर राजनांदगांव जिले की गाडियों से टोल टेक्स लेने पर वर्तमान महापौर हेमा देशमुख एवं अन्य दलों के जनप्रतिनिधियों की एकता के दम पर ठाकुर टोला टोलटेक्स आज राजनांदगांव के वाहनों के लिए नि:शुल्क हो चुका है वही दुर्ग निगम क्षेत्र में आने के बावजूद भी दुर्ग की जनता को इस टोल टेक्स से कोई राहत नहीं मिल पा रही है .
अगर राजनांदगांव , भिलाई , रायपुर जैसे शहरों में यह संभव है तो आखिर क्या कारण है कि दुर्ग की जनता को टोल टेक्स के रूप में आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ रहा है . शहर में लोकार्पण करने से ही शहर का विकास नहीं होता आम जनता के हक़ के लिए उठाया जाने वाला कोई सार्थक कदम भी आम जनता की नजर में विकास को परिभाषित करता है .
काश दुर्ग के लाडले विधायक के रूप चर्चा में रहने वाले , प्रकाश व्यवस्था को सुचारू रूप से विकसित करने वाले शहर के विधायक अरुण वोरा धमधा नाका टोल टेक्स पर वैसी कोई पहल कर सके जैसी पहल राजनांदगांव की महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने की , भिलाई के जनप्रतिनिधियों ने की ,रायपुर बाईपास पर बने टोल टेक्स को हटाने की पहल रायपुर के जन प्रतिनिधियों ने की .....