रिसाली / शौर्यपथ / 1 नवम्बर को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर दीप प्रज्जवलन एवं महाआरती का कार्यक्रम रावणभाठा रिसाली में रखा गया है जिसमे मान. श्री जितेंद्र साहू जी, महासचिव कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि मान. श्री जितेंद्र साहू जी द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की आरती कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया । मुख्य अतिथि श्री साहू ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी | साथ ही कार्यक्रम के आयोजक श्री शिशिर साहू, एल्डरमैन रिसाली निगम के द्वारा इसतरह का आयोजन, आने वाले वर्ष में भव्य रूप से करने का ऐलान किया | इस कार्यक्रम में एकता नवयुवक दुर्गोत्सव समिति रिसाली, नव युवा गणेशोत्सव समिति रिसाली, पर्यावरण मित्र मंडल रिसाली, माँ हिंगलाज सेवा समिति रिसाली का विशेष सहयोग रहा | इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में श्री केशव बंछोर जी सभापति नगर निगम रिसाली, श्रीमती सरिता साहू जी एवं एम आई सी सदस्य गण, पार्षद गण, एल्डरमैन गण, ब्लाक कांग्रेस कमेटी रिसाली, युवा कांग्रेस रिसाली के सदस्य उपस्थित रहे ।