दुर्ग / शौर्यपथ / सिद्ध युवा महासभा द्वारा श्री देव जसनाथ जी महाराज के 541 वे अवतार दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में 25 लोगों ने रक्तदान किया यह रक्तदान शिविर धनोरा बोरसी रोड में आयोजित किया गया .शिविर में सभी आयु वर्ग के लोगों ने रक्तदान किया.शिविर में पप्पू नाथ लून नाथ ,करण नाथ , रेखा नाथ पेमनाथ, श्यामनाथ नरेन्द्र चौरसिया सहित 25 लोगों ने रक्तदान किया.पप्पू नाथ सिद्ध ने रक्तदान कर राष्ट्रहित एवं जनकल्याण के कार्यों को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने सभी रक्तदान इयों को आभार व्यक्त किया.
रक्तदान शिविर में नव दृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा रक्तदान प्रक्रिया में सहयोग किया राज आढ़तिया ने कहा रक्तदान कर अपने आदर्शों को याद करना अपने महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि एवं सच्चा आदर है .पप्पू नाथ, लून नाथ,प्रेम नाथ पूरे समय उपस्थित रहे व लोगों को रक्तदान करने सहयोग किया .
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दुर्ग जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम ने भरपूर सहयोग किया यह सारा रक्तदान जिला अस्पताल दुर्ग की पूर्णता वातानुकूलित ब्लड बैंक में संपन्न हुआ, इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दुर्ग जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम के साथ-साथ नोडल अधिकारी डॉ प्रवीण अग्रवाल और डॉक्टर नेहा बाफना का विशेष सहयोग रहा,
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,किरण भंडारी, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सूरज साहू संतोष राजपुरोहित,चेतन जैन,दीपक बंसल,जितेंद्र कारिया,अभिजीत पारख ने सभी रक्तदानियों को साध्यवाद दिया.