Print this page

बदमाशों ने पार्किंग में खड़ी चार दुपहिया वाहनों पर लगाई आग जुनवानी के चौहान टाउन में देर रात घटना से आक्रोश

  • doing of business

दुर्ग / शौर्यपथ /  जुनवानी की पॉश कॉलोनी चौहान टाउन में बीती रात पार्किंग में खड़ी चार गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया गया। अज्ञात बदमाशों ने गाडिय़ां जला दी। घटना आधी रात की बताई जा रही है। इस मामले में स्मृति नगर चौकी में पीडि़तों ने शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार रात लगभग 11.30 बजे की बताई जा रही है। किसी ने गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया। चौहान टाउन में रहने वाले माया विनोद, एकता श्रीवास्तव, मुनमुन और एक अन्य युवक की बाइक जलकर खाक हो गई है। सोसायटी के लोगों ने इसके पीछे पूर्व पदाधिकारी को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि आग किसने और क्यों लगाई। खासबात यह है कि घटना सीसी टीवी कैमरे में रिकार्ड नहीं हुई है। बताया जा रहा है पार्किंग का सीसी कैमरा बंद था जिसके कारण फुटेज रिकार्ड नहीं हो पाया। आग लगाने वाले बदमाश की तलाश के लिए दूसरे कैमरों की फुटेज चेक किया जा रहा है। जिनकी गाडिय़ां जली हैं उन सभी ने स्मृति नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ