Print this page

श्रीमती शालिनी यादव बेहद सरल स्वभाव की कांग्रेस नेत्री थी : राजेन्द्र साहू

  • doing of business

दुर्ग । शौर्यपथ । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, दुर्ग के अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। श्रीमती शालिनी यादव के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए राजेंद्र ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। राजेंद्र ने कहा कि श्रीमती शालिनी यादव बेहद सरल स्वभाव की कांग्रेस नेत्री थी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर रहते हुए श्रीमती यादव हमेशा जिले के ग्रामीण इलाकों के विकास के प्रति सजग रही। उनके निधन से दुर्ग जिले में कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है। 

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ