Print this page

बेमिसाल 4 साल, दुर्ग के सहायक संचालक श्री सौरभ शर्मा को जनसंपर्क कार्यालय के तरफ से दी गई विदाई

  • doing of business

दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग जिले में 4 वर्ष के लंबे कार्यकाल के बाद जिला जनसंपर्क कार्यालय के सहायक संचालक श्री सौरभ शर्मा का स्थानांतरण जनसंपर्क संचनालय रायपुर होने पर जिला जनसंपर्क कार्यालय दुर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारी गणों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। सभी ने उनकी उपस्थिति में बिताए गए अविस्मरणीय पलों को याद किया और उनके नेतृत्व व मार्गदर्शन के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

    इस अवसर पर जिले के सभी पत्रकार बंधु ने भी क्रमवार अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

   विदाई के इस क्षण में सहायक संचालक श्री आर. नटेश, श्री प्रदीप कंवर एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ