Print this page

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि की कामना की

  • doing of business

दुर्ग । शौर्यपथ । मुख्यमंत्री ने दुर्ग विधानसभा के गंजपारा में सत्तीचौरा स्थित मां दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर और दुर्ग विधायक श्री अरूण वोरा सहित जनप्रतिनिधिगण भी मौजूद रहे।

*मंदिर का इतिहास*

गंजपारा स्थित सत्तीचौरा मंदिर का इतिहास स्थानीय लोगों से छिपा नहीं है। सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर की स्थापना 2010 में हुई थी। मान्यता है की धार्मिक एवं शुभ कार्य करने से पहले माता में नारियल चढ़ाया जाता है। ज्ञातव्य है कि गंजपारा सत्तीचौरा में एक ऐसा चौरा है जहां पर एक महिला अपने आत्मशक्ति से अग्नि प्रज्जवलित कर सती हुई थी, उसके आशीर्वाद एवं प्रेरणा से गंजपारा में सतीचौरा में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। 

 

 

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ