Print this page

शहीद वीर नारायण सिंह तिरंगा अवॉर्ड से सम्मानित हुए क़ासिम रायपुरी

  • doing of business

दुर्ग / शौर्यपथ / सैल्यूट तिरंगा संगठन छत्तीसगढ़  के प्रथम अधिवेशन में बिलासपुर में आयोजित संगीत संध्या सम्मान समारोह  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग जिले के सांसद विजय बघेल थे अध्यक्षता कर रहे थे राजेश झा राष्ट्रीय अध्यक्ष सैल्यूट तिरंगा संगठन इंडिया और इस मौके पर  कई प्रतिभाओं अतिथियों को सम्मानित किया गया और अपनी मोटीवेशन स्पीच से गीत ग़ज़ल शेर प्रस्तुत कर सबका मन मोहने वाले  विशेष अतिथि क़ासिम रायपुरी को वीर नारायण सिंह तिरंगा अवॉर्ड से दुर्ग जिले के सांसद विजय बघेल जी कर कमलों द्वारा सम्मान पत्र ट्राफी भेंट कर सम्मानित किया गया  मंच पर 2 जून 2023 को बिलासपुर में 1994 से लगातार निरन्तर राष्ट्रीय  एकता विश्व शांति के लिए प्रयासरत क़ासिम रायपुरी इंटरनेशनल शायर गीतकार फिल्म कहानीकार सिंगर ऐंकर भजन गायक विश्व शांति दूत इंडिया को देश की अनेकों संस्थाओं द्वारा सम्मानित हो चुके अंतर राष्ट्रीय मदर टेरेसा सदभावना अवॉर्ड प्राप्त क़ासिम रायपुरी राष्ट्रीय एकता विश्व शांति के लिए एक लाख किलो मीटर की भारत सदभावना यात्रा कर चुके हैं जल्द ही भारत सरकार के सहयोग से विश्व सदभावना यात्रा पर जाने का संकल्प लिए हुए हैं  देश में हजारों सदभावना देश प्रेम से ओत प्रोत  कार्यक्रम प्रस्तुत कर देश के नव जवानों छात्र छात्राओं  के दिलों में लगातार देश प्रेम देशभक्ति का जज्बा जगा रहें हैं आजीवन इस काम में लगे रहने का संकल्प लिए हुए हैं  छत्तीसगढ़ के सैल्यूट तिरंगा संगठन के अध्यक्ष मनोज ठाकरे और हितेश के प्रयास से बेहतरीन आयोजन संपन्न हुआ .
  कार्यक्रम तीन बजे शुरू होकर आठ बजे तक चलता रहा छात्र छात्राओं ने बेहतरीन अंदाज़ में गीत डांस प्रस्तुत कर समां बांधा और अतिथियों और दर्शकों और सिंगरों कलाकारों के दिलों में एक अनोखी छाप छोड़ी.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ