Print this page

सड़क क्षेत्र में भवन सामग्री डाला तो लगेगा जुर्माना,निगम की टीम रखेगी निगरानी

  • doing of business

दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम क्षेत्र सीमा अंतर्गत आज आयुक्त लोकेश चंद्राकर के निर्देश पर सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान के मार्गदर्शन में विजय नगर वार्ड क्रमांक 12 में राकेश देवांगन के द्वारा  सड़क किनारे और नाली के ऊपर मुरुम एवम भवन सामग्री रखकर आवागमन बाधित किया था उसके खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की। नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने ऐसे निर्माण सामग्री रखने वालों पर सख्ती के निर्देश दिए हैं। सड़क बाधा डालने वालों पर कार्रवाई करने कहा है। दुकानदार के अलावा  सड़क,गली मोहल्ले में निर्माण सामग्री  रखे जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही के साथ जब्त करने को कहा गया। इससे लोगो को आवागमन प्रभावित होता है।साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 को ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन द्वारा शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। मजदूर और गैंग लगाकर सफाई कराई जा रही है। आम जनता को भी जागरूक किया जा रहा है। साथ ही कचरा और गंदगी फैलाने वालों से जुर्माना भी वसूल किया जा रहा है। इस कड़ी में बुधवार को निगम की निगरानी टीम ने सड़क किनारे मुरुम रखने के मामले में राकेश देवांगन से पांच सौ रुपये जुर्माना वसूल किया गया। भवन सामग्री व्यवस्थित रखने निर्देशित किया गया। नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने शहर को स्वच्छ बनाए रखने आम जनता से सहयोग की अपील की है।उन्होंने कहा कि सड़क क्षेत्र में अपना भवन निर्माण समग्री न रखें। कार्यवाही के दौरान राजू सिंह व अन्य उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ