Print this page

बिना मास्क के घूमने वाले लोगों पर निगम ने लगाया जुर्माना

  • rounak group

भिलाईं / शौर्यपथ / निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने बिना मास्क लगाए अनावश्यक घूमने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं जिसके तहत नगर निगम के जोन 4 वीर शिवाजी नगर के राजस्व विभाग की टीम ने बिना मास्क के घूम रहे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया। बिना मास्क के पकड़े जाने पर आम नागरिक, दुकानदार और फल बेचने वाले फुटकर व्यापारी सहित कुल 11 लोगों से 100-100 रूपए जुर्माना वसूला गया। वहीं दूसरी बार पकड़े जाने पर 500 रुपए अर्थदंड और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा के निर्देश पर सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू की टीम ने वार्ड 29 बापू नगर, घासीदास नगर, औद्योगिक क्षेत्र रोड, चार्ट लाइन के दुकानों का निरीक्षण किया। दुकान में बिना मास्क के व्यावसाय कर रहे व्यापारियों से 100-100 रुपए की चालानी कारवाई की गई। इसके अलावा वार्ड-29 बापू नगर निवासी संतोष गुप्ता, मो वसीम, मो. नसीम, नंदू किराना, गोवर्धन और खेदिया बाई को बिना मास्क के पकड़े जाने पर 100-100 रूपए अर्थदंड वसूला गया।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ