दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर निगम के भाजपा के पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र प्रेषित कर पोटिया स्थित शराब दुकान को हटाने का आग्रह किया था जिसपर संज्ञान लेते हुए पोटिया स्थित शराब को शिफ्ट कर दिया गया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को 17 जुलाई को पत्र प्रेषित कर बताया था कि सालों से लगातार हो रहे हादसों एवं आम जनमानस के भारी विरोध के बाद भी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा पोटिया स्थित शराब दुकान नही हटाया गया।मुख्य मार्ग में दुकान होने के कारण यहां पर आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होते ही रहती है।इसमें भारी वाहनों का लगातार आनाजाना लगा रहता है जिसके कारण शराब दुकान के सामने दुर्घटनाएं हो रही है।कई लोगों की जान भी जा चुकी है।जिस कारण उक्त दुकान को तत्काल अन्यत्र स्थानांतरित किया जाना आवश्यक है।इतने लंबे समय से शराब दुकान हटाए जाने की मांग जनता द्वारा की जा रही है मगर प्रशासन द्वारा इनकी मांगों को अनसुनी किया जाना समझ से परे है।बेवजह लोग हादसे का शिकार हो रहे है,लोगों की जानें जा रही है लेकिन दुर्ग जिला प्रशासन कुम्भकरणी नींद में सोया हुआ है।यहां आवासीय बस्तियां हैं इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में महिलाएं गुजरती हैं।शराब दुकान में मौजूद नशे में रहने वाले व्यक्ति उन पर छींटाकशी कर रहे हैं,दुकानों की वजह से महिलाओं व युवतियों का इसके आसपास से गुजरना मुश्किल हो गया है।वहीं आस पास स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चो पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है।जिसपर संज्ञान लेते हुए पोटिया स्थित शराब दुकान को शिफ्ट कर दिया गया है।
वार्डवासीयो ने की थी मांग..पोटिया चौक में आये दिन हो रहे दुर्घटनाओ और मुख्य मार्ग पर शराब दूकान की भीड़ एवं असामाजिक लोगो से परेशान वार्ड वासीयो ने पूर्व में ही दूकान बंद करने आन्दोलन किया था