दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग में बीती रात मामूली विवाद के चलते नशे की हालत में हुई मारपीट की घटना में युवक की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए दो आरोपियों को पकड़ पूछताछ कर रही है.
दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में बीती रात मामूली बात पर युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में युवक एक घर के सामने पसर गया था जिसे देख घर पर रहने वाले युवक ने उसे हटाना चाहा। इसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद नशे में धुत युवक पर भारी पत्थर पटक दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आपको बता दे की जैसे ही मोहन नगर पुलिस को घटना की जानकारी लगी तो मौके पर पहुंच पुलिस ने घटना में मृतक युवक की पहचान जोगेश सोना के रूप में की। जिसके बाद दुर्ग पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान क्राइम की टीम ने दो आरोपियों को पकड़कर पूछताछ में जुटी है