Print this page

धान खरीदी के लिए समितियों में बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें - डॉ. प्रतीक उमरे

  • Ad Content 1

   दुर्ग /शौर्यपथ /नगर निगम के भाजपा के पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी से दुर्ग जिले में धान खरीदी के लिए समितियों में बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है,जिससे धान खरीदी के वक़्त किसानों को बारदाने को लेकर किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना नही करना पड़े।सरकार ने राज्य में 14 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी करने का फैसला किया है।डॉ.प्रतीक उमरे ने कहा कि प्रति वर्ष बारदानों की कमी एवं समुचित व्यवस्था नही होने से बड़ी संख्या में किसानों को धान बेचने के लिए धान खरीदी शुरू होने के दिन से ही परेशानी का सामना करना पड़ता है,ऐसी परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए व्यापारियों द्वारा 15-20 रुपये के बारदानों को 35-40 रुपए प्रति नग तक बेचा जाता है,जिसके चलते किसान काफी परेशान होते हैं इसलिए बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था के दृष्टिगत जूट के बारदानों के साथ पीपी बारदानों की व्यवस्था भी सुनिश्चित किया जाए एवं धान खरीदी के पहले दिन से ही किसानों के बारदानों से खरीदी की व्यवस्था बनाया जाए,जिससे किसानों के पास उपलब्ध बारदानों से धान बेचने में किसानों को समस्या नही होगी।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ